नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के द्वारा जारी आंकड़े में साइबर क्राइम को लेकर झारखंड की स्थिति खराब : नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) ने पूरे देश के अपराध से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं. एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि पूरे देश में स
News Pratyaksh | Updated : Sat 09th May 2026, 12:40 pm
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के द्वारा जारी आंकड़े में साइबर क्राइम को लेकर झारखंड की स्थिति खराब : नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) ने पूरे देश के अपराध से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं. एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि पूरे देश में सबसे ज्यादा साइबर अपराध में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.एनसीआरबी के ताजा आंकड़े हैं बताते हैं कि झारखंड में लगभग हर दिन आधा दर्जन लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं. साल 2024 में दर्ज 73% मामले धोखाधड़ी से जुड़े थे वहीं 3% मामले ऑनलाइन यौन शोषण के थे. जबकि 4% मामले जबरन वसूली से जुड़े हुए थे जो कहीं ना कहीं साइबर क्राइम ब्रांच के द्वारा जांच के दायरे में थे.
एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि झारखंड में जालसाजी, धोखाधड़ी और बैंक फ्रॉड के मामलों ने राज्य के सभी पिछला रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. साल 2024 में धोखाधड़ी के 1927 और जलसाजी के 50053 नए मामले सामने आए हैं. जबकि साल 2023 में धोखाधड़ी के 1630 और जालसाजी के 460 मामले दर्ज हुए थे.
देशभर में साइबर क्राइम के लिए बदनाम झारखंड की स्थिति भी काफी बुरी है. आंकड़े बताते हैं कि साइबर क्राइम में 4.6% की वृद्धि हुई है. वहीं पूरे देश भर में साइबर क्राइम के मामलों में 18% की वृद्धि हुई है