News Pratyaksh


महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के स्थान पर नया विकसित भारत - रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम (VB-G RAM G Act) एक जुलाई से पूरे देश में लागू हो जाएगा. केंद्र सरकार ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. ग्

News Pratyaksh | Updated : Mon 11th May 2026, 01:22 pm
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के स्थान पर नया विकसित भारत - रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम (VB-G RAM G Act) एक जुलाई से पूरे देश में लागू हो जाएगा. केंद्र सरकार ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह अधिनियम एक जुलाई से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगा.
एक अन्य अधिसूचना में मंत्रालय ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 (MGNREGA) को निरस्त कर उसके स्थान पर नया अधिनियम लागू किया जाएगा. अधिसूचना में आश्वासन दिया गया है कि MGNREGA से नए ढांचे में परिवर्तन सुचारू रूप से होगा और श्रमिकों के लिए कोई समस्या नहीं होगी