News Pratyaksh


जिले में स्कूली छात्राओं के लिए आयोजित समर कैंप में खेल अभ्यास के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई. इस घटना के बाद संबंधित विद्यालय सहित तमाम खेल प्रेमियों में शोक की लहर है. घटना के कारण बच्चों को स्कूल से छुट्टी दे दी गई है. जिला खेल अधिकारी तूफान कुमार पोद

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th May 2026, 12:01 pm

जिले में स्कूली छात्राओं के लिए आयोजित समर कैंप में खेल अभ्यास के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई. इस घटना के बाद संबंधित विद्यालय सहित तमाम खेल प्रेमियों में शोक की लहर है. घटना के कारण बच्चों को स्कूल से छुट्टी दे दी गई है. जिला खेल अधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने कहा कि आशंका है कि प्रैक्टिस के दौरान कार्डियक अरेस्ट की वजह से ऐसा हुआ. विभाग द्वारा सरकार से मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी.दुमका जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने बताया कि दुमका के स्कूली छात्राओं के लिए तरह-तरह के खेलों, योगा, मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया है. इसी में यह घटना घटी. उन्होंने कहा कि श्वेता टुडू एक अच्छी फुटबॉलर थी. उन्होंने कहा कि इस मामले में विभाग के वरीय अधिकारियों से बातकर खिलाड़ी कल्याण कोष से मुआवजा दिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आगे एहतियात बरतते हुए कैंप मैं भाग लेने वाली अन्य बच्चियों के लिए मेडिकल जांच की व्यवस्था की जाएगी