News Pratyaksh


झारखंड में जेटेट परीक्षा 2026 में भाषा विवाद को सुलझाने के लिए बनी कमेटी की आज पहली बैठक हुई. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव, सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए. करीब द

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th May 2026, 01:26 pm
झारखंड में जेटेट परीक्षा 2026 में भाषा विवाद को सुलझाने के लिए बनी कमेटी की आज पहली बैठक हुई. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव, सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए.
करीब दो घंटे से अधिक चली इस बैठक के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बैठक की सारी जानकारी वित्त मंत्री द्वारा मीडिया को दिए जाने की बात कही गयी. वहीं मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि आज की पहली बैठक काफी सार्थक रही है. बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह भाषा विवाद से जुड़े सभी जानकारी और तथ्यों को अगली बैठक में कमेटी के सामने प्रस्तुत करें