News Pratyaksh


आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूस

News Pratyaksh | Updated : Wed 17th Jun 2026, 01:08 pm
आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में आर्यन हुड्डा और शिखर मोहन की दमदार बल्लेबाजी के दम पर रांची ने 192 रन का बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद डायमंड्स ने 191 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए राम रौशन शरण ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में 58 रन बनाए. आदित्य सिंह ने 26 और विशेष दत्ता ने 24 रन का योगदान दिया. रांची टाइटंस की ओर से प्रिंस अनुराग मुर्मू सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार ओवर में 3/20 विकेट झटके.