News Pratyaksh


9 जुलाई को पेश होगी Nissan की नई एसयूवी Tekton

News Pratyaksh | Updated : Fri 19th Jun 2026, 01:20 pm

9 जुलाई को पेश होगी Nissan की नई एसयूवी Tekton : जापानी कार निर्माता कंपनी Nissan भारतीय बाजार के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट के लिए अपनी एक नई एसयूवी पेश करने वाली है. कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक नया टीज़र जारी किया है, जिसमें उसकी आने वाली Nissan Tekton SUV की अब तक की सबसे साफ़ झलक दिखाई गई है.कार निर्माता कंपनी ने घोषणा की है कि इस कार को 9 जुलाई को मुंबई में ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया जाएगा. Nissan ने यह भी बताया है कि वह खरीदारों को अपनी नई Tekton को किस नज़रिए से दिखाना चाहती है. कंपनी ने इसे 'Baby Patrol' का नाम दिया है.इस कार का लेटेस्ट टीज़र नई मिडसाइज़ SUV को कंपनी की सबसे खास Nissan Patrol से जोड़ता है. इससे पता चलता है कि कंपनी बड़े मॉडल की कुछ खास लुक और मज़बूत बनावट को छोटे प्रोडक्ट में भी लाना चाहती है. कंपनी के इस कदम से पता चलता है कि Nissan इस मॉडल को मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में ज़्यादा दमदार और मज़बूत विकल्प के तौर पर पेश करना चाहती है.