News Pratyaksh


रांची में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड समेत 10 मेडल अपने नाम किए :

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Jun 2026, 12:29 pm
रांची में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड समेत 10 मेडल अपने नाम किए : 12वीं नेशनल रोलर स्केटिंग रैंकिंग चैंपियनशिप 2026 में झारखंड के स्केटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए, जिनमें 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं. इस उपलब्धि के साथ झारखंड ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और रोलर स्केटिंग के क्षेत्र में नई पहचान बनाई.
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच झारखंड के स्केटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया. कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय देते हुए पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया. खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से खेल प्रेमियों और स्केटिंग जगत में उत्साह का माहौल है.