इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया : इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट हारने के तुरंत बाद तीसरे और निर्णायक टेस्ट के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया. जिसमें नाइट क्लब की घटना के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर किए गए कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की वापसी हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज में गुरुवार 25 जून से शुरू होगा.इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपने बयान में कहा, 'स्टोक्स और एटकिंसन ने कुछ खास कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का उल्लंघन किया था, जिनके तहत इंग्लैंड के खिलाड़ियों को हर समय व्यवहार के उच्चतम मानकों को बनाए रखना होता है और इंग्लैंड क्रिकेट के हित में काम करना होता है.बयान में आगे कहा, 'दूसरे टेस्ट के लिए चयन पर विचार न किए जाने के अलावा, उन दोनों को उनके व्यवहार के लिए लिखित चेतावनी भी दी गई है. यह भी निष्कर्ष निकाला गया कि नाइटक्लब में हिंसक व्यवहार के लिए खिलाड़ियों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए. स्टोक्स झगड़े में शामिल नहीं थे और उन्होंने कोई भी घटना नहीं देखी. ECB को मिले सबूतों से पता चलता है कि एटकिंसन बिना किसी उकसावे के हुए हमलों का शिकार हुए थे और उन्होंने किसी भी मौके पर जवाबी कार्रवाई नहीं की.

गजरौला इलाके से अंधविश्वास और ठगी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने तंत्र क्रिया के ज़रिए पैसे दोगुने करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से ₹1.80 करोड़ की भारी-भरकम रकम हड़प ली।ठगी का शिकार हुए पीड़ित आकाश चौधरी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन पहु
Mon 22nd Jun 2026, 01:23 pm
Aprilia Tuono 457 का स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च : दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Aprilia India ने भारतीय बाजार में अपनी Aprilia Tuono 457 का 2026 Special Edition लॉन्च किया है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है.नए वर्जन मे
Mon 22nd Jun 2026, 01:22 pm
23 जून के बाद फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश के आसार : देशभर में मानसून की सुस्त रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. IMD के अनुसार 23 जून के बाद मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है और जून के अंतिम सप्ताह से बारिश की गतिविधियो
Mon 22nd Jun 2026, 01:21 pm
बिहार में पहली कक्षा के बच्चे पर 20 बार धारदार हथियार से हमला
Mon 22nd Jun 2026, 01:21 pm
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया :
Mon 22nd Jun 2026, 01:20 pm