News Pratyaksh


लातेहार में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां एक ही मां-बाप के तीन बच्चों की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई. मृतक तीनों बच्चे बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी द्वारिक

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Jun 2026, 12:30 pm
लातेहार में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां एक ही मां-बाप के तीन बच्चों की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई. मृतक तीनों बच्चे बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी द्वारिका गंझु के थे. सबसे दुखद बात तो यह है कि इस घटना के बाद द्वारिका गंझु के घर का पूरा चिराग बुझ गया.
मिली जानकारी के अनुसार द्वारिका गंझु की दो बेटियां और एक बेटा खेलने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान तीनों बच्चे काफी पुराने खोदे गए एक गड्ढे में गिर गए. गड्ढा में पानी अधिक होने के कारण तीनों बच्चे उसमें डूब गए. काफी देर तक जब बच्चे वापस घर नहीं लौटे तो परिवार वाले उन्हें खोजने लगे.