News Pratyaksh


ट्रंप ने ईरान को साफ लफ्जों में कह दिया है कि उसकी सैन्य क्षमताएं काफी कमजोर हो गई हैं : अमेरिका और ईरान के बीच दो दिन पहले ही 14 सूत्रीय समझौते हुए हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फि

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Jun 2026, 12:30 pm
ट्रंप ने ईरान को साफ लफ्जों में कह दिया है कि उसकी सैन्य क्षमताएं काफी कमजोर हो गई हैं : अमेरिका और ईरान के बीच दो दिन पहले ही 14 सूत्रीय समझौते हुए हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर ईरान पर भड़के हैं. ट्रंप इतना ज्यादा गुस्सा हो गए कि उन्होंने कहा कि वे ईरान को फूटी कौड़ी नहीं देंगे.
ट्रंप ने गुस्सा होते कहा कि दोनों देशों के बीच हुए युद्ध के बाद ईरान की सैन्य क्षमताएं बेहद कमजोर हो गई हैं. इस दौरान ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका ईरान को आर्थिक मदद नहीं देगा. उसे फूटी कौड़ी भी नहीं मिलेगी. राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक अब ईरान के पास ना वायुसेना बची है और ना ही उसके पास एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम है. उन्होंने कहा कि ईरान बेहद कमजोर हो चुका है.