आधार ऐप के डाउनलोड्स ने पार किया 3.1 करोड़ का आंकड़ा : देशभर में लोगों के बीच नया आधार ऐप तेजी से पॉपुलर हो रहा है. पीआईबी के अनुसार लॉन्च होने के पांच महीने के भीतर ही इस ऐप को 3.1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. यह आंकड़ा खुद इस बात की गवाही देता है कि लोग अब अपनी पहचान से जुड़े कामों के लिए डिजिटल तरीकों पर कितना भरोसा करने लगे हैं. सरकार का मकसद इस ऐप के डरिए लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाना था और शुरुआती आंकड़ें बताते हैं कि यह कोशिश काफी हद तक कामयाब रही है.आधार ऐप को खासतौर पर इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि लोगों की पहचान दिखाने, शेयर करने और वेरिफाई करने का तरीका आसान भी हो और प्राइवेट भी रहे. इसमें एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक करने की सुविधा है, इसके अलावा फेस वेरिफिकेशन के जरिए मौजूदगी का प्रमाण भी दिया जा सकता है. ऐप में ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखने का ऑप्शन भी मौजूद है, ताकि यूजर को पता रहे कि उनकी पहचान कब-कब इस्तेमाल हुई. इसके अलावा क्यूआर कोड बेस्ड एक एडिटेबल कॉन्टैक्ट कार्ड भी दिया गया है, जो विजिटिंग कार्ड की जरूरत को ही खत्म कर देता है.रोजमर्रा की जिंदगी में भी इस ऐप का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. होटल चेक-इन के दौरान क्यूआर कोड स्कैन करके वेरिफिकेशन हो जाता है. अस्तपतालों में मरीदों को एडमिट करते वक्त भी इसका इस्तेमाल हो रहा है. इसके अलावा विजिटर मैनेजमेंट, इवेंट में एंट्री, और गिग वर्कर्स की पहचान चेक करने जैसे कामों में भी यह ऐप काफी मदद कर रहा है. ई-आधार डाउनलोड करना और आधार सेवा केंद्र में अप्वाइंटमेंट बुक करना भी इसी ऐप से मुमकिन है. यह ऐप एंड्रॉयड और एप्पल आईओएस, दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जिससे लगभग हर स्मार्टफोन यूजर इसका फायदा उठा सकता है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm