बिहार में पहली कक्षा के बच्चे पर 20 बार धारदार हथियार से हमला : बिहार के बांका में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां बौंसी स्थित एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में पहली कक्षा के छात्र की जान लेने की कोशिश हुई है. उसे गंभीर हालत में भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.घायल छात्र कटोरिया थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव का रहने वाला है. वह पहली कक्षा का छात्र है और करीब एक महीने पहले ही उसे पढ़ाई के लिए स्कूल के हॉस्टल में रखा गया था. परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह हॉस्टल प्रशासन की ओर से फोन कर सूचना दी गई कि बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं, बीईओ मनोज मिश्र ने कहा कि शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है. रिपोर्ट के आधार पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी.सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां बच्चे की गंभीर हालत देखकर उनके होश उड़ गए. परिजनों का आरोप है कि आनंद के सिर, चेहरे और गले पर गहरे जख्म हैं. उनका कहना है कि बच्चे के सिर पर धारदार हथियार से 20 से अधिक वार किए गए हैं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm