News Pratyaksh


नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से तो फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया : मंगलवार (23 जून) को न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप I के मैच में अर्लिंग हालैंड के दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Jun 2026, 12:42 pm
नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से तो फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया : मंगलवार (23 जून) को न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप I के मैच में अर्लिंग हालैंड के दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली.मैच में अर्लिंग हालैंड ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. वो 2018 में हैरी केन के बाद अपने पहले दो वर्ल्ड कप मैचों में एक से ज्यादा गोल करने वाले पहले और कुल मिलाकर छठे खिलाड़ी बन गए. नॉर्वे के इस स्ट्राइकर ने ग्रुप I में अब तक चार गोल कर चुका हैं. जिसके साथ वो 'गोल्डन बूट' की रोमांचक दौड़ में लियोनेल मेस्सी और किलियन एम्बाप्पे के साथ मजबूती से बने हुए हैं.
हालैंड ने दो वर्ल्ड कप मैचों में चार गोल किए हैं और अपने देश के लिए 52 मैचों में शानदार 59 गोल किए हैं. नॉर्वे के लिए मैच में मार्कस होल्मग्रीन पेडरसन ने भी गोल किया. वहीं सेनेगल की तरफ से सार ने दोनों गोल किए.सेनेगल के पास अभी तक कोई पॉइंट नहीं है, लेकिन वे अभी भी तीसरे स्थान पर रहने वाली आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के तौर पर आगे बढ़ सकते हैं. इन उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए, उन्हें ग्रुप I के अपने आखिरी मैच में इराक को हराना होगा