News Pratyaksh


देवघर में श्रावणी मेले से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट :

News Pratyaksh | Updated : Thu 25th Jun 2026, 12:32 pm
देवघर में श्रावणी मेले से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : आगामी श्रावणी मेले को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. श्रद्धालुओं और स्थानीय मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर अस्पताल स्थित जिला पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री (DPHL) की कार्य अवधि बढ़ा दी गई है. अब तक यह जांच केंद्र केवल एक पाली में संचालित होता था, जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने इसे तीन पालियों में संचालित करने का निर्णय लिया है.सदर अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुषमा वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण अब तक जांच केंद्र एक ही पाली में संचालित हो रहा था, हालांकि मरीजों की समस्याओं को देखते हुए अतिरिक्त कर्मियों की व्यवस्था की गई है, जिसके बाद अब जांच केंद्र दो पालियों में कार्य कर रहा है.