झारखंड के रामगढ़ में ट्रक द्वारा सवारी गाड़ी को टक्कर मारने से आठ लोगों की मौत हो गयी : बीती रात रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास कोयला लदे एक ट्रक ने एक सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के वक्त वाहन में आठ लोग सवार थे, जिनमें से सात की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई थी. वहीं गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को रांची के रिम्स (RIMS) में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. इसकी पुष्टि मृतक के रिश्तेदार ने की है.इस हादसे में मारे गये लोग बैंड-ताशा पार्टी के सदस्य थे. सात में से अब तक परिवार के सदस्यों द्वारा तीन मृतकों के नाम बताए गए हैं, जिनमें हेमंत कुमार महतो, अनोत कुमार,पप्पू करमाली शामिल है. ये सभी रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारगमर्चा के रहने वाले हैं. ये हादसा बुध बाजार लारी-बरलौंग के समीप रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर हुआ.प्राप्त जानकारी के अनुसार बलसगरा के दो लोग और मारगमर्चा गांव के ताशा-बैंड पार्टी के सदस्य एक सवारी वाहन से मारगमर्चा आए थे. कार्यक्रम के लिए बैंड-ताशा पार्टी के अन्य सदस्यों को लेकर वापस बलसगारा लौट रहे थे. इसी दौरान रामगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे ट्रक ने ओवरटेक करने के क्रम में सवारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm