News Pratyaksh


रांची। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी असामाजिक तत्व, अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कड़ा संदेश देने के लिए गुरु

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Jun 2026, 12:03 pm

रांची। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी असामाजिक तत्व, अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कड़ा संदेश देने के लिए गुरुवार को राजधानी की सड़कों पर पुलिस का विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में रांची सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, एसडीएम, सिटी डीएसपी समेत पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की भी बड़ी तैनाती देखने को मिली। सुरक्षा बलों का यह मार्च अलबर्ट एक्का चौक से शुरू होकर एकरा मस्जिद चौक, कर्बला चौक और मेन रोड होते हुए विभिन्न संवेदनशील इलाकों से गुजरा।