News Pratyaksh


E20 के बाद अब डीजल में Isobutanol की एंट्री! सरकार शुरू करेगी बड़ा ट्रायल

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Jun 2026, 11:55 am
E20 के बाद अब डीजल में Isobutanol की एंट्री! सरकार शुरू करेगी बड़ा ट्रायल
पेट्रोल में 20% इथेनॉल (E20) के सफल मिश्रण के बाद अब केंद्र सरकार डीजल को भी अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के लिए डीजल में 2% आइसोब्यूटानोल (Isobutanol) मिलाने का पायलट ट्रायल शुरू करेगी।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, यदि ट्रायल सफल रहता है तो 2026 के अंत तक पूरे देश में 2% आइसोब्यूटानोल ब्लेंडेड डीजल को चरणबद्ध तरीके से अनिवार्य किया जा सकता है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत टाटा मोटर्स अगले चरण में अपने कमर्शियल वाहनों पर 2% आइसोब्यूटानोल-डीजल मिश्रण का परीक्षण करेगी। ट्रायल के लिए आवश्यक ईंधन की आपूर्ति हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां करेंगी।
टाटा मोटर्स के अनुसार, आइसोब्यूटानोल का ऊर्जा मान (Calorific Value) डीजल की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन केवल 2% मिश्रण होने के कारण वाहन की परफॉर्मेंस, माइलेज या इंजन पर किसी बड़े नकारात्मक प्रभाव की संभावना नहीं है।
सरकार का मानना है कि इस पहल से जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होगी, घरेलू वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा मिलेगा और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी लाने में मदद मिलेगी।