पीएम मोदी ने इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा :
News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Jun 2026, 11:59 am
पीएम मोदी ने इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को दो दिवसीया विक्टोरिया और सेशेल्स के विदेशी दौरे पर रवाना हुए. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी वहां देश के नेशनल डे के गोल्डन जुबली समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर हिस्सा लेंगे.
बता दें, प्रधानमंत्री का 27 जून से 29 जून तक की यह विदेश यात्रा सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर हो रहा है और इसका मकसद दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही पार्टनरशिप को और मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि यह दौरा दोनों देशों को अपनी पुरानी पार्टनरशिप को और गहरा करने और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और खुशहाली को बढ़ावा देते हुए अपने लोगों की तरक्की को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का मौका देगा.इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सेशेल्स के लिए निकल रहा हूं, जहां मैं उनके नेशनल डे समारोह में हिस्सा लूंगा. इस साल, यह और भी खास है क्योंकि यह गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन है. उन्होंने आगे लिखा कि सेशेल्स एक कीमती समुद्री पड़ोसी है और हमारे विजन महासागर (MAHASAGAR) में एक अहम पार्टनर है. इसके साथ ही ग्लोबल साउथ के हितों को आगे बढ़ाने में भी सहायक है. मैं अपने दोस्त, सेशेल्स रिपब्लिक के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ बातचीत का इंतजार कर रहा हूं. मुझे इस विजिट के दौरान सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने का सम्मान मिला है. मैं वहां भारतीय समुदाय से मिलने को भी उत्सुक हूं.