Fri, 26th Jun 2026गैस कनेक्शन बंद होने का फर्जी मैसेज :   Thu, 25th Jun 2026सरकार द्वारा EPFO ब्याज दरों की घोषणा के बाद, अंशधारक अब अपने खातों में राशि ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे   Tue, 23rd Jun 2026नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से तो फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया : मंगलवार (23 जून) को न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप I के मैच में अर्लिंग हालैंड के दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की   Sat, 20th Jun 2026लातेहार में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां एक ही मां-बाप के तीन बच्चों की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई. मृतक तीनों बच्चे बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी द्वारिक   Sat, 20th Jun 2026RIL AGM 2026 में अनंत अंबानी ने जामनगर और कच्छ प्रोजेक्ट्स के जरिए ग्रीन एनर्जी को एक्जीक्यूशन फेज में पहुंचाने की जानकारी दी:

News Pratyaksh


जायसवाल, हिमातेजा और मिलिंद की शानदार परफॉर्मेंस से खम्मम एसेस ने आखिरी ओवर के रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Jun 2026, 11:58 am
जायसवाल, हिमातेजा और मिलिंद की शानदार परफॉर्मेंस से खम्मम एसेस ने आखिरी ओवर के रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की : शुक्रवार (26 जून) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में TG20 क्रिकेट लीग के छठे दिन, खम्मम एसेस ने करीमनगर डायमंड्स के खिलाफ एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले में 8 रन से जीत हासिल की. ​​यह मैच आखिरी ओवर तक चला.
मिकिल जायसवाल और के. हिमातेजा की हाफ-सेंचुरी की बदौलत एसेस ने 213/6 का स्कोर बनाया. इसके बाद कप्तान सीवी मिलिंद ने 4/21 का मैच जिताऊ स्पेल डाला और करीमनगर डायमंड्स 20 ओवर में 205/9 पर रोककर एसेस को 8 रनों से यादगार जीत दिलाई.
न्विता खम्मम एसेस की तरफ से के. हिमातेजा 33 बॉल में 56 रन बनाए और जी. साई कृष्णा रेड्डी के साथ मिलकर सिर्फ 48 गेंदों में 99 रनों की मैच बदलने वाली साझेदारी की. साई कृष्णा 43 रन बनाए. वहीं मिकिल जयसवाल 34 गेंदों पर उनकी नाबाद 64 रनों की पारी, जिसमें चार चौके और छह छक्के शामिल थे, ने एसेस को 213 रनों के मज़बूत स्कोर तक पहुंचाया. जबकि डायमंड्स की तरफ से हरीश ठाकुर ने 3 और रथलावथ दिनेश ने एक विकेट लिए