स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है:
News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Jun 2026, 12:11 pm
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है: यह कंपनी की नई 'N' सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है, जो Nord लाइनअप के नीचे रखा गया है. इस नए एंट्री-लेवल फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज़ चिपसेट इस्तेमाल किया गया है.स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus का नया N सीरीज़ फ़ोन डुअल सिम सेटअप के साथ आता है, जो लेटेस्ट Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है. कंपनी स्मार्टफोन के लिए दो बड़े OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है. इसके अलावा, नए OnePlus N6 में 6.75-इंच की HD LCD टचस्क्रीन मिलती है.
यह डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और HBM [हाई ब्राइटनेस मोड] में 1,200 nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग के साथ आता है, और इसके साथ ही MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिलता है.इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी लगाई गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. OnePlus के इस नए फोन में एक सिंगल रियर कैमरा लगाया गया है, जो चौकोर आकार के कैमरा मॉड्यूल के फिट है. इसमें एक होल पंच डिस्प्ले कटआउट दिया गया है, जिसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है.