News Pratyaksh


बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार देर रात राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों के 427 अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया। तबादलों की सूची जारी होते ही उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ सरकारी वे

News Pratyaksh | Updated : Wed 01st Jul 2026, 12:51 pm
बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार देर रात राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों के 427 अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया। तबादलों की सूची जारी होते ही उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ सरकारी वेबसाइट पर उमड़ पड़ी, जिससे वेबसाइट कुछ समय के लिए हैंग हो गई।
सबसे बड़ा फेरबदल समाज कल्याण विभाग में किया गया है, जहां 151 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं ग्रामीण विकास विभाग में 68 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) का तबादला किया गया है।
इसके अलावा सहकारिता, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, श्रम संसाधन, पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा सामान्य प्रशासन विभाग में भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
सरकार के अनुसार, इस महाफेरबदल में 151 CDPO, 68 BDO, 58 सहकारिता विभाग के अधिकारी, 30 अभियंता, 3 डॉक्टर और 117 श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारी शामिल हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दो चरणों में 150 से अधिक अंचलाधिकारियों (CO) का तबादला किया जा चुका है। सरकार का कहना है कि इन प्रशासनिक बदलावों से विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और आम जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ अधिक प्रभावी तरीके से मिल सकेगा।