News Pratyaksh


लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz India ने भारतीय बाजार में अपनी 2026 Mercedes-Benz S-Class का नया फेसलिफ़्टेड मॉडल लॉन्च कर दिया है.

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Jun 2026, 01:09 pm
लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz India ने भारतीय बाजार में अपनी 2026 Mercedes-Benz S-Class का नया फेसलिफ़्टेड मॉडल लॉन्च कर दिया है. इस कार की शुरुआती कीमत 2.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है. कार को इस साल की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया था. इस अपडेटेड फ्लैगशिप सेडान में स्टाइलिंग, टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं.सबसे पहले इस कार के डिजाइन की बात करें तो इसमें बाहर की तरफ किए गए बदलाव बहुत ही मामूली हैं, फिर भी इतने बदलाव ज़रूर हैं, जिनसे इस फ़ेसलिफ़्ट मॉडल को पुराने मॉडल से अलग पहचाना जा सके.कार के फ्रंट फेसिया पर नजर डालें तो, S-Class में एक बड़ी ग्रिल लगाई गई है, जिसमें कई 'थ्री-पॉइंट स्टार' डिज़ाइन बने हैं. वहीं, कार के हेडलैंप्स में अब Mercedes-Benz की लेटेस्ट 'थ्री-पॉइंट स्टार' LED डे-टाइम रनिंग लाइट सिग्नेचर को शामिल किया गया है.
कार के बंपर को भी रीडिज़ाइन किया गया है और इसमें एक्स्ट्रा क्रोम डिटेलिंग दी गई है. साइड प्रोफ़ाइल की बात करें तो इसमें बदलाव ज़्यादा हल्के हैं, जिसमें सबसे ज़्यादा ध्यान देने वाला अपडेट एलॉय व्हील डिज़ाइन की नई रेंज है.Mercedes-Benz ने कार को लेकर दावा किया है कि गाड़ी के लगभग आधे हिस्से में बदलाव किए गए हैं, और सबसे खास बात भारत के लिए S-Class 450e स्पेक वाला प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन उतारा गया है. इस कार की डिलीवरी 2026 की चौथी तिमाही में शुरू होने की संभावना है.