News Pratyaksh


दान्त ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोमवार को एक इंटरव्यू में ग्रुप के भविष्य को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं.

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Jun 2026, 01:10 pm
दान्त ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोमवार को एक इंटरव्यू में ग्रुप के भविष्य को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने संकेत दिया है कि ग्रुप की पैरेंट (मूल) कंपनी 'वेदान्त रिसोर्सेज' को अगले तीन सालों में अमेरिकी बाजार या किसी अन्य विदेशी शेयर बाजार में दोबारा लिस्ट किया जा सकता है. इससे पहले इस कंपनी को लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) से डीलिस्ट कर दिया गया था. अग्रवाल ने कहा कि हालांकि यह कोई तुरंत की योजना नहीं है, लेकिन इससे भविष्य में कंपनी के लिए बेहतरीन वैल्यू बनाई जा सकती है.
अनिल अग्रवाल ने ग्रुप के सभी बिजनेस वर्टिकल्स की ताकत पर भरोसा जताते हुए कहा कि मेटल, माइनिंग, ऑयल एंड गैस, पावर और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे हर सेक्टर में समय के साथ 100 अरब डॉलर की बड़ी कंपनी बनने की पूरी क्षमता है. मौजूदा समय में वेदान्त ग्रुप का कुल रेवेन्यू लगभग 23 से 24 अरब डॉलर है, जिसे कंपनी अब बढ़ाकर 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर काम कर रही है.