मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं। आयुष ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है, जिसके बाद पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।आयुष झा जिले के गायघाट प्रखंड के जहांगीरपुर गांव के रहने वाले हैं। हैदराबाद स्थित वायु सेना अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में उन्हें फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कमीशन प्रदान किया गया। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। परेड के दौरान देशभर से चयनित युवा अधिकारियों ने भारतीय सशस्त्र बलों में अपनी नई जिम्मेदारियों की शुरुआत की। आयुष ने कहा कि देश की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है।देश सेवा का जज्बा आयुष को अपने परिवार से विरासत में मिला है। वह ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जहां देश सेवा एक परंपरा रही है। उनके पिता रंधीर झा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और कारगिल युद्ध के दौरान भी देश की सेवा कर चुके हैं। बचपन से ही आयुष अपने पिता की वर्दी और सैन्य जीवन से प्रभावित रहे। उन्होंने कम उम्र में ही सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का लक्ष्य तय कर लिया था।

नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है
Mon 15th Jun 2026, 01:17 pm
यूएस-ईरान शांति समझौते से शेयर बाजार झूमा; सेंसेक्स 1,112 और निफ्टी 335 अंक चढ़ा :
Mon 15th Jun 2026, 01:14 pm
बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है.
Mon 15th Jun 2026, 01:14 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंज़ूरी देता हूँ और साथ ही, अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को तुरं
Mon 15th Jun 2026, 01:13 pm
मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं।
Mon 15th Jun 2026, 01:13 pm