झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इंडिया और एनडीए के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के एक बयान ने फिर से सियासी पारा बढ़ा दिया है.राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने दावा किया है कि भाजपा के तीन विधायक महागठबंधन के टच में हैं. उन्होंने कहा कि वह चाहें तो भाजपा के उन तीन विधायकों का नाम सार्वजनिक कर सकते हैं, लेकिन इससे उन तीनों विधायकों को दिक्कत हो जाएगी, इसलिए उनका नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे.कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि हमारे पास 56 विधायक हैं और सभी एकजुट हैं. इसलिए कोई किंतु-परंतु नहीं है. 18 जून की शाम पांच बजे जब मतों की गणना होगी, तब भाजपा की सारी हेंकड़ी हवा हो जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा के जो तीन विधायक उनके टच में हैं, उन विधायकों के क्षेत्र का कुछ काम पेंडिंग था, जिसे पूरा कर दिया गया है.बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि कांग्रेस के पास नंबर नहीं है. यह तो हद हो गयी, हमारे भले ही 16 विधायक हैं, पर हम गठबंधन के एक पार्ट हैं. हमारी गठबंधन की संख्या 56 है, जो दो उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त है.वहीं बंधु तिर्की के बयान पर भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने पलटवार किया है. नवीन जायसवाल ने कहा कि सामने संभावित हार को देखते हुए कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्रिकेट और राजनीति में एडवांस में कमेंट्री करना ठीक नहीं होता.81 विधायकों वाली झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक के 56 विधायक हैं. वहीं NDA के 24 विधायक हैं, जबकि JLKM का 01 विधायक है. राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए प्रत्याशी को प्रथम वरीयता के 28 वोट चाहिए. परिमल नाथवानी के NDA समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरने से राज्यसभा चुनाव रोचक हो गया है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm