News Pratyaksh


नालंदा में मजदूरों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई : बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां ईंट भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई. इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं. वहीं दो लोगों की मौत हो च

News Pratyaksh | Updated : Wed 17th Jun 2026, 01:06 pm
नालंदा में मजदूरों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई : बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां ईंट भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई. इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं. वहीं दो लोगों की मौत हो चुकी है. सभी घायलों को विम्स पावापुरी में भर्ती कराया गया है. घटना पावापुरी थाना क्षेत्र शंभु शरण बीएड कॉलेज के पास की है. इस हादसे में घोसरावां निवासी दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान रूदल मांझी (40) और उनकी पत्नी फूलो देवी (35) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि तार काफी नीचे लटका हुआ था. टकराते ही बस में करंट दौड़ गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. जान बचाने के लिए कई यात्री बस से कूद पड़े, जबकि कुछ अंदर ही करंट की चपेट में आ गए.
वहीं, सूचना मिलते ही पावापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को तत्काल भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.