News Pratyaksh


झारखंड ATS अब CID के अधीन करेगी काम :झारखंड में देश विरोधी ताकतों से निपटने वाली एटीएस अब झारखंड सीआईडी के अधीन काम करेगी. झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. पूर्व में एटीएस को लेकर जारी किए गए सभी निर्देशों को विलोपित कर

News Pratyaksh | Updated : Wed 17th Jun 2026, 01:01 pm
झारखंड ATS अब CID के अधीन करेगी काम :झारखंड में देश विरोधी ताकतों से निपटने वाली एटीएस अब झारखंड सीआईडी के अधीन काम करेगी. झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. पूर्व में एटीएस को लेकर जारी किए गए सभी निर्देशों को विलोपित कर दिया गया है.
डीजीपी के आदेश में यह बताया गया है कि झारखंड में आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आतंकवाद विरोधी दस्ता का गठन 2015 में किया गया था. गृह कर एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना के तहत आतंकवाद निरोधी दस्ता के राज्य स्तरीय थाने को भी अधिसूचित किया गया है. इसके साथ ही अधिसूचना संख्या 102/2021 के माध्यम से आतंकवाद निरोधी दस्ता में संगठित अपराध को शांत के गठन को भी स्वीकृति प्रदान करते हुए संगठित अपराधियों के विरुद्ध पूरे राज्य में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है. डीजीपी के आदेश में यह लिखा गया है कि सभी कांडों के अनुसंधान के लिए झारखंड एटीएस पूर्णता अपराध अनुसंधान विभाग के अधीन कार्य करेगा.