News Pratyaksh


पटना में सैटेलाइट टाउनश‍िप का नाम होगा पाटल‍िपुत्र : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि यहां बनने जा रहे टाऊशिप का नाम पाटलिपुत्र होगा. इसकी घोषणा सीएम ने पटना के नदियावां गांव में प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर कार

News Pratyaksh | Updated : Wed 17th Jun 2026, 01:05 pm

पटना में सैटेलाइट टाउनशिप का नाम होगा पाटलिपुत्र : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि यहां बनने जा रहे टाऊशिप का नाम पाटलिपुत्र होगा. इसकी घोषणा सीएम ने पटना के नदियावां गांव में प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की.पटना के फुलवारीशरीफ के नदियावां में सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना शहर की पहचान अब पाटलिपुत्र के नाम से होनी चाहिए. कई लोग मुद्दा बनाते हैं कि यह मगध का राजधानी था, इसका नाम पाटलिपुत्रा था, इसका नाम बदल देना चाहिए. मैंने तो इससे बड़े पटना की कल्पना की है. उसका नाम पाटलिपुत्रा रखने का काम किया है.1704 ईस्वी में मुगल बादशाह औरंगज़ेब के पोते शहज़ादा अज़ीम-उश-शान ने इसका नाम 'अजीमाबाद' रखा. हालांकि1912 ईस्वी में बंगाल विभाजन के बाद ब्रिटिश ने पटना को बिहार-उड़ीसा की राजधानी बनायी. 1 अप्रैल 1936 में ओडिशा और 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग हुआ. लेकिन पटना बिहार की राजधानी बनी रही.