News Pratyaksh


RJD में फिर बढ़ी सियासी तकरार! साधु यादव का बड़ा हमला- 'शक्ति और भोला यादव दलाल, पार्टी को कर रहे बर्बाद'

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Aug 2026, 11:46 am
RJD में फिर बढ़ी सियासी तकरार! साधु यादव का बड़ा हमला- 'शक्ति और भोला यादव दलाल, पार्टी को कर रहे बर्बाद'
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव ने शक्ति यादव और भोला यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी के लिए नुकसानदायक बताया।
साधु यादव ने कहा, "शक्ति यादव और भोला यादव दलाल हैं। ये दोनों पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे गद्दारों को न पार्टी में रखना चाहिए और न ही घर में।"
उन्होंने बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा, "जो कभी चपरासी का काम करता था, वह आज लालू यादव और राबड़ी देवी के सामने सोफे पर बैठ रहा है। इतना सब होने के बाद भी कोई सबक नहीं लिया जा रहा है।"
साधु यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हालांकि, उनके आरोपों पर शक्ति यादव और भोला यादव की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।