News Pratyaksh


CM योगी को 24 घंटे में मारने की धमकी, डायल-112 पर कॉल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Aug 2026, 11:44 am
CM योगी को 24 घंटे में मारने की धमकी, डायल-112 पर कॉल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने डायल-112 पर कॉल कर मुख्यमंत्री को 24 घंटे के भीतर हत्या करने की धमकी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और सर्विलांस की मदद से कॉल करने वाले की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी के पीछे उसका उद्देश्य क्या था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।