News Pratyaksh


ललन सिंह का फर्जी PS बनकर जेल प्रशासन को दिया आदेश, शातिर आरोपी धीरज कुमार गिरफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Aug 2026, 11:46 am
ललन सिंह का फर्जी PS बनकर जेल प्रशासन को दिया आदेश, शातिर आरोपी धीरज कुमार गिरफ्तार
पटना: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का फर्जी निजी सचिव (PS) बनकर जेल प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक कैदी को बेऊर जेल ट्रांसफर कराने के लिए खुद को केंद्रीय मंत्री का निजी सचिव बताकर पुलिस और जेल प्रशासन को निर्देश दिया था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है और सरकारी अधिकारियों को फर्जी पहचान बताकर गुमराह करने का प्रयास करता रहा है।
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने यह साजिश किसके इशारे पर रची और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ उसके नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।