News Pratyaksh


मंत्री विजय सिन्हा ऑडियो विवाद में सस्पेंड ड्रग इंस्पेक्टर दीपक राम शराब के नशे में गिरफ्तार, बिहार में हड़कंप

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Jul 2026, 12:09 pm
मंत्री विजय सिन्हा ऑडियो विवाद में सस्पेंड ड्रग इंस्पेक्टर दीपक राम शराब के नशे में गिरफ्तार, बिहार में हड़कंप
बिहार के लखीसराय से बड़ी खबर सामने आई है। मंत्री विजय सिन्हा से जुड़े कथित ऑडियो विवाद के बाद निलंबित किए गए ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें देर रात कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नई बाजार क्षेत्र में नशे की हालत में हंगामा करने की सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दीपक राम नशे में पाए गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
दीपक राम इससे पहले कथित रिश्वत मांगने और मंत्री विजय सिन्हा से जुड़ी वायरल ऑडियो क्लिप के कारण सुर्खियों में आए थे। विवाद बढ़ने के बाद उनका तबादला किया गया और बाद में विभागीय कार्रवाई के तहत उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
अब शराबबंदी वाले बिहार में एक निलंबित सरकारी अधिकारी की गिरफ्तारी ने प्रशासनिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।