Sat, 11th Jul 2026एशियन गेम्स टीम चयन पर बवाल! पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा ने लगाए गंभीर आरोप   Wed, 1st Jul 2026बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार देर रात राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों के 427 अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया। तबादलों की सूची जारी होते ही उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ सरकारी वे   Fri, 26th Jun 2026गैस कनेक्शन बंद होने का फर्जी मैसेज :   Thu, 25th Jun 2026सरकार द्वारा EPFO ब्याज दरों की घोषणा के बाद, अंशधारक अब अपने खातों में राशि ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे   Tue, 23rd Jun 2026नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से तो फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया : मंगलवार (23 जून) को न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप I के मैच में अर्लिंग हालैंड के दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की

News Pratyaksh


सुहर्ष कुमार गुप्ता बने झारखंड टॉपर, 99.9771 पर्सेंटाइल के साथ हासिल की AIR 455 :

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Jul 2026, 12:49 pm
सुहर्ष कुमार गुप्ता बने झारखंड टॉपर, 99.9771 पर्सेंटाइल के साथ हासिल की AIR 455 :
रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET UG 2026 के परिणाम में झारखंड के छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। हालांकि इस बार भी राज्य का कोई छात्र देश की टॉप-100 रैंक में जगह नहीं बना सका, लेकिन सुहर्ष कुमार गुप्ता ने 99.9771 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 455 हासिल कर झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
राज्य के अन्य मेधावी छात्रों में रांची के ज्ञानेंद्र गर्व ने AIR 676 हासिल की है। उन्हें परीक्षा में 665 अंक प्राप्त हुए और उनका परसेंटाइल 99.96 रहा। ज्ञानेंद्र के पिता कुमार मयंक भूषण गढ़वा में एसडीओ हैं, जबकि उनकी माता कुमारी अंजली सरकारी शिक्षिका हैं। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई जेवीएम श्यामली और 10वीं की शिक्षा डीएवी कपिलदेव स्कूल से पूरी की है।
इसके अलावा रांची के अक्षत प्रेम ने AIR 2034 के साथ 642 अंक, शाकिब अहमद ने AIR 2282 के साथ 640 अंक, मयंक कुमार ने AIR 3211 तथा सर्वजीत ने AIR 4271 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष रांची से करीब 10 हजार छात्रों ने NEET UG परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें कई अभ्यर्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से NEET UG 2026 के टॉपर बने हैं। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। देशभर में कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
एनटीए के अनुसार, इस वर्ष 19 छात्रों ने 700 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 1,492 उम्मीदवारों ने 650 से अधिक अंक हासिल किए हैं। समय पर परिणाम जारी होने से मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया भी निर्धारित समय पर पूरी होने की उम्मीद है।
भले ही झारखंड का कोई छात्र टॉप-100 में स्थान नहीं बना पाया, लेकिन सुहर्ष कुमार गुप्ता की AIR 455 और अन्य छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने राज्य की शैक्षणिक क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से स्थापित किया है।