कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर अभिजीत दिपके को हुआ टाइफाइड 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश के जरिए जानकारी दी है कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। टेस्ट के बाद टाइफाइड की पुष्टि हुई है। फिलहाल उनका IV यानी इंट्रावीनस दवाओं के जरिए इलाज चल रहा है। वीडियो में दिपके ने कहा कि टाइफाइड के कारण उन्हें तेज बुखार के साथ शरीर में कई अन्य लक्षण भी महसूस हो रहे हैं।
टाइफाइड कैसे फैलता है?क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, टाइफाइड मुख्य रूप से गंदे पानी, दूषित भोजन और संक्रमित व्यक्ति के मल के संपर्क में आने से फैलता है।
ये बैक्टीरिया संक्रमित व्यक्ति की आंतों में रहते हैं और गॉलब्लैडर में भी बिना लक्षण के मौजूद रह सकते हैं। इसका मतलब है कि ठीक होने के बाद भी व्यक्ति दूसरों को संक्रमण फैला सकता है।टाइफाइड आमतौर पर इन कारणों से फैलता है:टाइफाइड से पीड़ित व्यक्ति द्वारा बिना हाथ धोए खाने-पीने की चीजों को छूनामल या गंदगी से दूषित पानी का पीने या खाने में इस्तेमाल होना संक्रमित व्यक्ति द्वारा टॉयलेट के बाद हाथ न धोना और फिर फोन, दरवाजे का हैंडल जैसी चीजों को छूना, जिससे बैक्टीरिया दूसरों तक पहुंच जाते हैं#AbhijeetDipke
#CockroachJantaParty #CJP #Typhoid #HealthNews #SalmonellaTyphi #EntericFever #StaySafe #HygieneMatters #BreakingNews #newspratyaskh