बोकारो में 900 से ज्यादा तीरंदाज दिखाएंगे दम, राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता शुरू
बोकारो: झारखंड के बोकारो में तीरंदाजी के खिलाड़ियों का बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। सेक्टर-4 स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में 19 से 27 अगस्त तक दूसरी एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में देशभर से 900 से अधिक पुरुष और महिला तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, सचिव एंजेला सिंह और अजय सिंह ने खिलाड़ियों का बुके देकर स्वागत किया।
झारखंड तीरंदाजी संघ के नेतृत्व में बोकारो जिला तीरंदाजी संघ इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के बीच रिकर्व और कंपाउंड श्रेणी में मुकाबले होंगे।
देशभर से पहुंचे इन तीरंदाजों के बीच होने वाले मुकाबलों पर खेल प्रेमियों की नजर रहेगी। बोकारो में आयोजित यह प्रतियोगिता झारखंड के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा और आयोजन क्षमता दिखाने का बड़ा मौका है