News Pratyaksh


प्रोजेक्ट भवन के बाहर हंगामा! बैरिकेडिंग तोड़कर परिसर में घुसे सैकड़ों अभ्यर्थी

News Pratyaksh | Updated : Wed 19th Aug 2026, 12:51 pm

 

प्रोजेक्ट भवन के बाहर हंगामा! बैरिकेडिंग तोड़कर परिसर में घुसे सैकड़ों अभ्यर्थी
रांची: प्रोजेक्ट भवन के बाहर सफल अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में जुटे अभ्यर्थियों ने मुख्य द्वार पर लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी और सुरक्षा घेरा पार कर प्रोजेक्ट भवन परिसर के भीतर प्रवेश कर गए।
प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर काफी देर से विरोध कर रहे थे। स्थिति बिगड़ने के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे अपने भविष्य और नियुक्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से स्पष्ट निर्णय की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रदर्शन के उग्र होने के बाद प्रशासन के सामने भीड़ को नियंत्रित करने की चुनौती बढ़ गई है।
फिलहाल प्रोजेक्ट भवन के आसपास तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
नौकरी की उम्मीद लेकर पहुंचे अभ्यर्थी, टूटे बैरिकेडिंग और बढ़ा तनाव!