News Pratyaksh


चाईबासा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Fri 21st Aug 2026, 12:43 pm
चाईबासा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी एवं सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार को कथित तौर पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
ACB DSP इंद्रदेव राम ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम ने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की।
मामले से नाम हटाने के बदले मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, बंदगांव थाना में NDPS एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में आरोपी का नाम हटाने के बदले थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कथित तौर पर 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
रिश्वत की मांग से परेशान व्यक्ति ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई की और थाना प्रभारी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
ACB की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।