News Pratyaksh


झारखंड-बिहार-बंगाल के रेल यात्रियों पर असर, 13 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द; कुछ का बदला रूट और गंतव्य

News Pratyaksh | Updated : Mon 07th Sep 2026, 12:38 pm
झारखंड-बिहार-बंगाल के रेल यात्रियों पर असर, 13 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द; कुछ का बदला रूट और गंतव्य
रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के मद्देनजर 7 से 13 सितंबर 2026 तक रोलिंग ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके चलते झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल से होकर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे के इस फैसले से हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित होने की संभावना है।
रेलवे के अनुसार, इस अवधि में कुछ ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा, जबकि कई ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा। कुछ ट्रेनों को बदले हुए स्टेशन से ही वापस रवाना किया जाएगा।
4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
रेलवे ने निम्न ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर पूरी तरह रद्द रखने की घोषणा की है—
68046/68045 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू: 7, 9, 11, 12 और 13 सितंबर को रद्द।
63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू: 7, 10, 11 और 13 सितंबर को रद्द।
68090/68089 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू: 8, 11 और 13 सितंबर को रद्द।
68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू: 13 सितंबर को रद्द।
कई ट्रेनों का सफर बीच में ही होगा खत्म
रोलिंग ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य तक नहीं भेजा जाएगा। रेलवे ने इनके परिचालन में आंशिक बदलाव किया है।
18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस: 8, 11 और 13 सितंबर को केवल महुदा तक चलेगी।
68056/68055 टाटानगर-आसनसोल-टाटानगर मेमू: 11 और 13 सितंबर को केवल आद्रा तक चलेगी।
63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू: 8, 9 और 12 सितंबर को केवल आद्रा तक चलेगी।
18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस: 9, 12 और 13 सितंबर को केवल आद्रा तक संचालित होगी।
यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन की स्थिति
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा परिचालन स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री रेलवे की 139 हेल्पलाइन, आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
रोलिंग ब्लॉक के दौरान ट्रेनों के रद्द या आंशिक रूप से संचालित होने के कारण यात्रियों को असुविधा हो सकती है। ऐसे में स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करना बेहतर होगा।