News Pratyaksh


JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, CBI जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

News Pratyaksh | Updated : Tue 08th Sep 2026, 12:48 pm
JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, CBI जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
रांची: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा रांची जिला ने मंगलवार को रांची उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, विधायक सीपी सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा ने दो प्रमुख मांगें सामने रखीं—परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI से निष्पक्ष जांच कराई जाए और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए।
पार्टी नेताओं ने कहा कि युवाओं और छात्रों के हितों की लड़ाई में भाजपा उनके साथ खड़ी है। प्रदर्शन के जरिए पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया कि धांधली की निष्पक्ष जांच हो और छात्रों को न्याय मिले। युवाओं के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।