News Pratyaksh


गिरिडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रुपये रिश्वत लेते साइबर थाना के SI रंगेहाथ गिरफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Sep 2026, 12:29 pm
गिरिडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रुपये रिश्वत लेते साइबर थाना के SI रंगेहाथ गिरफ्तार
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना के सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
ACB की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सब-इंस्पेक्टर पर एक मामले में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की जांच की और शिकायत की पुष्टि होने पर ट्रैप की कार्रवाई की।
इसी कार्रवाई के दौरान पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
ACB की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच के बाद रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है।