Mon, 10th Aug 2026बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की विशेष जांच में कई बड़े होटलों में कथित तौर पर सड़ा हुआ मीट, फंगस लगा खाना, एक्सपायरी दूध   Sat, 8th Aug 2026पत्नी से मिलने निकले थे चंदन, रास्ते में हुआ हादसा; मुजफ्फरपुर में दर्दनाक मौत   Wed, 5th Aug 2026देवघर से पूर्वोत्तर की उड़ान शुरू: गुवाहाटी के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट का शुभारंभ, पहले विमान को मिला वाटर सेल्यूट   Wed, 5th Aug 2026सेंट लुइस में प्रज्ञानानंदा का जलवा: रैपिड वर्ग में टॉप पर, GCT फाइनल की उम्मीदें बरकरार   Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग

News Pratyaksh

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की विशेष जांच में कई बड़े होटलों में कथित तौर पर सड़ा हुआ मीट, फंगस लगा खाना, एक्सपायरी दूध

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Aug 2026, 12:33 pm
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की विशेष जांच में कई बड़े होटलों में कथित तौर पर सड़ा हुआ मीट, फंगस लगा खाना, एक्सपायरी दूध-दही, गंदे किचन और गलत तरीके से खाद्य पदार्थों के भंडारण के मामले सामने आए।
जांच के दौरान अधिकारियों ने करीब 132 किलो खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट की। वहीं, यूबी सिटी स्थित एक किचन को नियमों के उल्लंघन के चलते सील कर दिया गया। विभाग ने GBA के सभी जोन को कवर करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की 30 टीमें तैनात की हैं, जो शहर के थ्री-स्टार और फाइव-स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता की जांच कर रही हैं।
सड़ा मीट और एक्सपायरी दूध-दही मिला
अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान भोजन की स्वच्छता, स्टोरेज और एक्सपायरी उत्पादों से जुड़े नियमों के उल्लंघन के कई मामले मिले। अलग-अलग स्थानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
यूबी सिटी के 16वें फ्लोर स्थित स्काई लाउंज के किचन में जांच के दौरान गंदगी मिली। अधिकारियों के मुताबिक, वहां मीट उत्पाद खराब हालत में थे और कुछ में फफूंदी भी पाई गई। इसके अलावा करीब 10 दिन पहले एक्सपायर हो चुका दूध और दही भी मिला, जिसके बाद किचन को सील कर दिया गया।
51 किलो खाद्य सामग्री फेंकी गई
यूबी सिटी के होटल स्काई में अधिकारियों को करीब 45 किलो खराब चिकन और बीफ, 6 किलो वेजिटेबल कटलेट और 15 लीटर इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल मिला। जांच के बाद कुल 51 किलो खाद्य सामग्री को मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की यह विशेष जांच अभियान पिछले कुछ दिनों से जारी है। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण के नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Categories
Follow us
Most Popular
नई दिल्ली: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में सोमवार को देशभर से 100 से अधिक संत-महंत और महामंडलेश्वर दिल्ली में एकत्रित हुए। संतों ने बाराखंबा रोड स्थित नेपाली दूतावास के पास प्रदर्शन करते हुए मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्र

Mon 10th Aug 2026, 12:35 pm
: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, CID की टीम ने उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार क

Mon 10th Aug 2026, 12:34 pm
गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक दर्दनाक हादसे में सांप के काटने से तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना धनोरा तालुका के जपतलाई स्थित आवासीय आश्रम स्क

ऑटो डेस्क: इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast ने भारत में अपने Rasad इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन का पेटेंट कराया है। यह एक इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर कॉन्सेप्ट है, जिसे वियतनामी कंपनी ने 2026 की शुरुआत में अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो में बड़े

Mon 10th Aug 2026, 12:33 pm