News Pratyaksh


नई दिल्ली: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में सोमवार को देशभर से 100 से अधिक संत-महंत और महामंडलेश्वर दिल्ली में एकत्रित हुए। संतों ने बाराखंबा रोड स्थित नेपाली दूतावास के पास प्रदर्शन करते हुए मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्र

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Aug 2026, 12:35 pm
नई दिल्ली: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में सोमवार को देशभर से 100 से अधिक संत-महंत और महामंडलेश्वर दिल्ली में एकत्रित हुए। संतों ने बाराखंबा रोड स्थित नेपाली दूतावास के पास प्रदर्शन करते हुए मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल संतों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के लिए जुटे हैं।
इंद्रप्रस्थ पीठ के संत जगद्गुरु स्वामी रामानुजाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री से मांग है कि ट्रस्ट से जुड़े जो भी लोग इस मामले में संलिप्त पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को जेल भेजा जाए।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से संत समाज की छवि प्रभावित हो रही है और सनातन धर्म को नुकसान पहुंच रहा है। संतों ने मांग की कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा न जाए और किसी को बचाने का प्रयास भी न किया जाए।