Wed, 12th Aug 2026स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 जवान होंगे सम्मानित, 5 को वीरता पदक; कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पदक   Wed, 12th Aug 2026Cristiano Ronaldo Wedding: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना रोड्रिगेज से की शादी, निजी समारोह में लिए सात फेरे   Wed, 12th Aug 2026ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स बने पुर्तगाल के कप्तान, अब खेलेंगे T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर   Wed, 12th Aug 2026रोहतास में प्रेमिका की हत्या के दोषी सोनू को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹30 हजार जुर्माना   Mon, 10th Aug 2026बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की विशेष जांच में कई बड़े होटलों में कथित तौर पर सड़ा हुआ मीट, फंगस लगा खाना, एक्सपायरी दूध

News Pratyaksh


स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 जवान होंगे सम्मानित, 5 को वीरता पदक; कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पदक

News Pratyaksh | Updated : Wed 12th Aug 2026, 12:19 pm
स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 जवान होंगे सम्मानित, 5 को वीरता पदक; कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पदक
रांची: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 झारखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन बनने जा रहा है। वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए राज्य के कुल 29 पुलिस अधिकारी-कर्मियों को पदकों से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में राष्ट्रपति पदक, वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों और जवानों के नाम शामिल हैं।
कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पदक
विशिष्ट सेवा के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPM) के लिए अवर निरीक्षक कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ का चयन किया गया है। वर्तमान में वह झारखंड सशस्त्र पुलिस बल-1, रांची में पदस्थ हैं। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
5 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक
वीरता के लिए Gallantry Medal (GM) पाने वालों में लातेहार और जामताड़ा में तैनात पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें विनय कुमार, प्रमोद कुमार राय, आरक्षी/175 पेद प्रकाश महतो, रामचन्द्र कुमार महतो और आरक्षी कृष्णा मुर्मू शामिल हैं।
23 को सराहनीय सेवा पदक
Meritorious Service Medal (MSM) के लिए कुल 23 पुलिस अधिकारी-कर्मियों का चयन हुआ है। इनमें पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक शामिल हैं।
सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में आईपीएस डॉ. माइकलराज एस, आईपीएस अन्नपू विजायलक्ष्मी और आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
इनके अलावा नीरज कुमार, अरुण कुमार, अरविंद कुमार पालित, वाशिष्ट कुंवर, संजय कुमार झा, विजय कुमार, मो. इरफान, द्वारका मंडल, मानती खलखो, प्रभा देवी, मनोज कुमार राय, असीत कुमार मोदी, दीपक मुंडा, महेंद्र महतो, हवलदार विजय थापा, रंजिता कुजूर, विदेशी मांझी, अजय कुमार दुबे, पूजा अंडा और दीपक कुमार सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा।
ये अधिकारी और कर्मी पुलिस मुख्यालय, ATS, STF, विशेष शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल, संचार एवं तकनीकी सेवाओं के साथ-साथ रांची, गढ़वा, चतरा, गुमला समेत विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं।
Categories
Follow us
Most Popular