News Pratyaksh

रांची में दो नाबालिग छात्राएं लापता, दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

News Pratyaksh | Updated : Thu 13th Aug 2026, 11:58 am
रांची में दो नाबालिग छात्राएं लापता, दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
रांची: रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर से दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक छात्रा की मां ने रातू थाना में आवेदन देकर दोनों छात्राओं को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस से दोनों की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
कोचिंग जाने के लिए निकली थीं छात्राएं
परिजनों के आवेदन के अनुसार, दोनों छात्राएं नौवीं कक्षा में पढ़ती हैं। 9 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे दोनों पंडरा स्थित कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद दोनों वापस घर नहीं लौटीं।
जब परिजनों ने कोचिंग सेंटर में संपर्क किया तो पता चला कि दोनों छात्राएं वहां पहुंची ही नहीं थीं। इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की।
दो युवकों पर ले जाने का आरोप
खोजबीन के दौरान परिजनों को कथित तौर पर जानकारी मिली कि राहुल लोहरा, पिता विश्वकर्मा लोहरा, निवासी उरगुटु और सूरज लोहर, पिता लक्ष्मी लोहरा, निवासी कोकदोरो, थाना पिठौरिया क्षेत्र, दोनों छात्राओं को अपने साथ ले गए हैं।
परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर दोनों नाबालिग छात्राओं को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है। साथ ही मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और छात्राओं की तलाश की जा रही है।
Categories
Follow us
Most Popular
मधुकम जमीन विवाद में महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज

मधुकम जमीन विवाद में महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज

Thu 13th Aug 2026, 12:03 pm
सदर अस्पताल पहुंचे रघुवर दास, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से की मुलाकात; बोले- न्याय तक जारी रहेगा आंदोलन
रांची: JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सदर अस्पताल पहुं

सदर अस्पताल पहुंचे रघुवर दास, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से की मुलाकात; बोले- न्याय तक जारी रहेगा आंदोलन रांची: JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सदर अस्पताल पहुं

Thu 13th Aug 2026, 12:02 pm
देवेंद्र नाथ महतो ने मांगी आंदोलन स्थल पर लौटने की अनुमति, बोले- इलाज के बाद फिर छात्रों के बीच जाना चाहता हूं

देवेंद्र नाथ महतो ने मांगी आंदोलन स्थल पर लौटने की अनुमति, बोले- इलाज के बाद फिर छात्रों के बीच जाना चाहता हूं

Thu 13th Aug 2026, 12:01 pm
शिक्षक के ट्रांसफर पर भड़के छात्र, गढ़वा में प्रदर्शन हिंसक; पुलिसकर्मी घायल, प्रमुख की गाड़ी पर हमला

शिक्षक के ट्रांसफर पर भड़के छात्र, गढ़वा में प्रदर्शन हिंसक; पुलिसकर्मी घायल, प्रमुख की गाड़ी पर हमला

Thu 13th Aug 2026, 12:00 pm
कटक में युवती से कथित गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार; एक आरोपी फरार

कटक में युवती से कथित गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार; एक आरोपी फरार

Thu 13th Aug 2026, 12:00 pm