News Pratyaksh

देवेंद्र नाथ महतो ने मांगी आंदोलन स्थल पर लौटने की अनुमति, बोले- इलाज के बाद फिर छात्रों के बीच जाना चाहता हूं

News Pratyaksh | Updated : Thu 13th Aug 2026, 12:01 pm
देवेंद्र नाथ महतो ने मांगी आंदोलन स्थल पर लौटने की अनुमति, बोले- इलाज के बाद फिर छात्रों के बीच जाना चाहता हूं
रांची: JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने इलाज पूरा होने के बाद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित आंदोलन स्थल पर लौटने की अनुमति मांगी है।
देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई में लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी चिकित्सकीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए जरूरी उपचार और सावधानियों के साथ उन्हें आंदोलन स्थल पर लौटने की अनुमति दी जाए।
आंदोलन में वापस शामिल होना चाहते हैं देवेंद्र नाथ महतो
अपने पत्र में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अस्पताल में उपचार के दौरान भी उनका ध्यान आंदोलन स्थल पर मौजूद छात्र-छात्राओं और उनके संघर्ष पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वह चिकित्सकों के निर्देश और जरूरी सावधानियों का पालन करते हुए दोबारा आंदोलन में शामिल होना चाहते हैं।
उन्होंने JPSC-JSSC से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन को न्याय मिलने तक जारी रखने की बात कही है।
रघुवर दास ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सदर अस्पताल पहुंचकर देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी लेने के साथ आंदोलन की स्थिति तथा छात्रों की मांगों पर भी बातचीत की।
इससे पहले रघुवर दास जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलनकारी छात्रों और भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए विधानसभा घेराव के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की थी।
Categories
Follow us
Most Popular
मधुकम जमीन विवाद में महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज

मधुकम जमीन विवाद में महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज

Thu 13th Aug 2026, 12:03 pm
सदर अस्पताल पहुंचे रघुवर दास, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से की मुलाकात; बोले- न्याय तक जारी रहेगा आंदोलन
रांची: JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सदर अस्पताल पहुं

सदर अस्पताल पहुंचे रघुवर दास, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से की मुलाकात; बोले- न्याय तक जारी रहेगा आंदोलन रांची: JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सदर अस्पताल पहुं

Thu 13th Aug 2026, 12:02 pm
देवेंद्र नाथ महतो ने मांगी आंदोलन स्थल पर लौटने की अनुमति, बोले- इलाज के बाद फिर छात्रों के बीच जाना चाहता हूं

देवेंद्र नाथ महतो ने मांगी आंदोलन स्थल पर लौटने की अनुमति, बोले- इलाज के बाद फिर छात्रों के बीच जाना चाहता हूं

Thu 13th Aug 2026, 12:01 pm
शिक्षक के ट्रांसफर पर भड़के छात्र, गढ़वा में प्रदर्शन हिंसक; पुलिसकर्मी घायल, प्रमुख की गाड़ी पर हमला

शिक्षक के ट्रांसफर पर भड़के छात्र, गढ़वा में प्रदर्शन हिंसक; पुलिसकर्मी घायल, प्रमुख की गाड़ी पर हमला

Thu 13th Aug 2026, 12:00 pm
कटक में युवती से कथित गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार; एक आरोपी फरार

कटक में युवती से कथित गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार; एक आरोपी फरार

Thu 13th Aug 2026, 12:00 pm