News Pratyaksh


हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए बिहार सरकार ने बढ़ाए हाथ, 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजी!

News Pratyaksh | Updated : Fri 15th Sep 2023, 01:10 am
हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए बिहार सरकार ने बढ़ाए हाथ, 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजी
हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान आई आपदा से नुकसान की भरपाई के लिए बिहार सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। बिहार सरकार ने हिमाचल प्रदेश को पांच करोड़ रुपए आर्थिक सहायता भेजी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखा। प्रदेश में मानसून अवधि के दौरान हुई भारी बारिश से हुए जानमाल की क्षति पर दुःख और चिंता भी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं इससे काफी व्यथित हूं। मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।