रांची के प्राइवेट हॉस्पिटल ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। लेकिन, जब उसे पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स ले जाया गया तो वह जीवित पाया गया। उसे रिम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया है। दरअसल, सोमवार को पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक कार ने बाइक पर सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी थी। हादसे में विनोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे भाई रामा सिंह को गंभीर रूप से घायल स्थिति में इलाज के लिए पलामू स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों ने उन्हें रांची स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर जब गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। यह सड़क दुर्घटना का केस था, इसलिए रामा सिंह को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि वे जीवित हैं। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है. झारखंड में इस ऐतिहासिक प्रक्रिया का आगाज 1 मई 2026 से होगा. पहले चरण में 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (self-enumeration) और 16 मई से 14 जून 2026 तक घर-घर सर्वे होगा. प्रथम चरण में मकानों की स
Fri 24th Apr 2026, 05:51 am
कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है. बताया जाता है कि हर रात को सी
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई
Thu 23rd Apr 2026, 12:29 pm
बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य
Thu 23rd Apr 2026, 12:26 pm