भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र से करीब सात दिनों पूर्व अगवा नारायण कुमार सिंह नामक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की शाम पीरो थाना के तिलाठ मोड़ -गटरिया पुल से पांच सौ मीटर पूरब खेत से अपहृत युवक का शव बरामद किया गया।मृतक 32 वर्षीय नारायणपुर कुमार सिंह पीरो थाना के रजेयां गांव निवासी जय भगवान सिंह के पुत्र थे। वे आरा विधिक सेवा प्राधिकार में पारा विधिक स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत थे। शरीर पर जख्म के निशान पाए गए है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या की गई।नौ फरवरी को अपराह्न ढाई बजे पीरो के रजेयां गांव निवासी नारायण कुमार सिंह ने अपने घर पर यह बताकर निकले थे कि किसी जरूरी काम से बिहिया जा रहे है। लेकिन, जब रात 11 बजे तक घर नहीं लौटे थे तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू की थी । लेकिन, कोई जानकारी नहीं मिली।इस घटना को लेकर 10 फरवरी को अपहृत के चचेरे भाई पूर्व मुखिया राकेश सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध कराई थी। जिसके बाद पुलिस अपहृत की बरामदगी के प्रयास में लगी थी। सीसीटीवी फुटेज के अलावा तकनीकी सूत्र की मदद से जांच की जा रही थी। इस बीच गुरूवार की शाम शव बरामद होते ही आक्रोश भड़क उठा। 11 फरवरी को ही शादी का तिलक था।इधर,शव मिलने के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और पीरो लोहिया चौक के पास आरा सासाराम स्टेट हाइवे व बिहटा-बिहियां हाइवे को जाम कर दिया। गुस्साए लोग गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान चल रहा है। सबूत के लिए डॉग स्कवॉयड टीम को बुलाया गया है।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm