झारखंड के दुमका में जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना के खजुरिया गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस पदाधिकारियों व जवानों पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर हमला कर दिया।इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर पथराव किया जिसमें जरमुंडी थाना के एएसआइ बमशंकर सिंह को सिर में चोट लगी है जबकि सात पुलिस कर्मी चोटिल हुए हैं।चोटिल होने वाले पुलिस कर्मियों में एएसआइ केके दुबे, सिपाही राजेंद्र हांसदा, रामदेव सिंह, देवेंद्र मरांडी, जयधन हांसदा एवं जय कुंवर शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में किया गया।घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि खजुरिया गांव में जमीन विवाद को सुलझाने के लिए तालझारी थाना की पुलिस पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीण उग्र हो गए एवं पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार कर इन्हें खदेड़ दिया। इसके उपरांत तालझारी थाना के पुलिस पदाधिकारी ने जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार एवं वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी।मामले की जानकारी जिले के वरीय पदाधिकारी को मिलने पर दुमका के उपायुक्त ए.दोड्डे एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देश पर दुमका के एसडीओ कौशल किशोर, जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार, तालझारी की पुलिस व जवान गांव में कैंप किए हुए हैं। पुलिस के वरीय पदाधिकारी ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने में लगे हैं।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm