Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


पटना-भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना

News Pratyaksh | Updated : Sat 24th Feb 2024, 11:21 am


बिहार के दक्षिणी-मध्य भागों के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान बक्सर, भोजपुर, पटना, गया, भागलुपर और खगड़िया जिले के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम में किसी विशेष परिवर्तन की सम्भावना नहीं है। इधर, कल पूर्वी चम्पारण का मोतिहारी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पिछले दिनों हुई बारिश से राज्य में दलहन और रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कुछ स्थानों पर गेहूँ की फसल सूख गई है।